आइये फ़ारसी सीखे 74

गुलिस्तान की सैर गुलिस्तान, फ़ार्सी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है फूलों से भरा हुआ स्थान। गुलिस्तान नाम बताता है कि यह प्रांत हराभरा और सुन्दर है। मुहम्मद और रामीन, दोनों ही गुलिस्तान प्रांत के केन्द्रीय नगर गुरगान की यात्रा पर जा रहे हैं। वहां पर वे अपने एक मित्र सादिक़ से मिलना चाहते हैं। सादिक इन दोनों का मित्र है और उसने ही मुहम्मद और रामीन दोनों को छुटिटियां गुज़ारने के लिए गुलिस्तान आने का निमंत्रण दिया है। सादिक के दादा, गुलिस्तान प्रांत के एक गांव में जीवन व्यतीत करते हैं जिसका नामक “ज़्यारत” है। यह गांव गुरगान नगर के निकट स्थित है। मुहम्मद और रामनी बस द्वारा प्रातः काल गुरगान की यात्रा पर निकले। राजधानी तेहरान से लगभग साढ़े तीन घण्टे की यात्रा के बाद वे उत्तरी ईरान में कैस्पियन सागर के निकट स्थित हरेभरे क्षेत्र में पहुंचे। घने जंगलों, धान के हरेभरे खेतों तथा कैस्पियन सागर के सुन्दर तट ने यहां पर ईरान के केन्द्रीय और दक्षिणी क्षेत्रों की तुलना में एकदम अलग प्रकार की जलवायु उत्पन्न कर दी है। मुहम्मद और रामीन ने दोपहर का खाना अन्य यात्रियों के साथ एक स्थानीय रेस्टोरेंट में खाया और निकटवर्ती क्षेत्र के सक्षिप्त भ्रमण से वे बहुत आनंदित हुए। कुछ घण्टों की यात्रा के पश्चात अंततः वे गुरगान नगर पहुंचे। गुरगान एक बड़ा और एतिहासिक नगर है जो दो हज़ार वर्षों से अधिक प्राचीन है। यह नगर, ईरान में घटने वाली बहुत सी एतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। अंततः بالاخره नगर شهر ईरान के एक नगर का नाम گرگان हम पहुंचे ما رسیدیم थका, थके हुए خسته संयोग से اتفاقا ً दृष्य مناظر सुन्दर زیبا इर्दगिर्द اطراف मार्ग, रास्ता جاده मुझको अच्छा लगा من لذت بردم कितना چه قدر प्रांत, राज्य استان एक प्रांत का नाम مازندران एक अन्य प्रांत का नाम گلستان हराभरा سرسبز ( سرسبزترین ) बहुत-अत्यंत خیلی वे भिन्न हैं या उनमे अंतर है آنها فرق دارند कहा जा सकता है می شود گفت श्रेत्र منطقه भाग قسمت विपरीत - برعکس जलवायु هوا सूखी خشک यहां اینجا नम या आर्द مرطوب इसलिए कि به خاطر اینکه कैस्पियन सागर دریای خزر निकट نزدیک विदित रूप से ظاهرا ً बड़ा - بزرگ आज امروز हम रूकेंगे ما می مانیم नहीं रूकेंगे نمی مانیم दोपहर के बाद بعد از ظهر गुलिस्तान पार्क پارک گلستان हम जाएंगे ما می رویم कहां? کجا ؟ रास्ता, मार्ग - مسیر राजमार्ग جاده एक नगर का नाम مشهد वह स्थित है آن قرار دارد मुझको विश्वास है من مطمئنم भ्रमण, सैर تفریح तुम आनंदित होगे, تو لدت می بری प्रेमी عاشق प्रकृति طبیعت विशेषकर مخصوصا ً इसी प्रकार چنین दृष्य منظره ( مناظر ) कुछ برخی यात्री مسافر वे गुज़रते हैं آنها عبور می کنند रात - شب वे ठहरते हैं آنها اقامت می کنند हम स्वयं خودمان ख़ैमा-टैंट چادر कुछ کمی आवश्यक वस्तुएं وسایل ضروری हम ले लेंगे ما برداریم वहां آنجا मुहम्मद और रामीन बस से उतरे हैं और अपनी यात्रा के कार्यक्रम के बारे में वे आपस में बात कर रहे हैं। कृप्या उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनिए। रामीनः अंततः हम गुरगान पहुंच ही गए। थके तो नहीं? رامین - بالاخره به شهر گرگان رسیدیم . خسته نشدی ؟ मुहम्मदः नहीं। बल्कि सड़क के किनारे के दृश्यों से मैं बहुत आनंदित हुआ। माज़ंदरान और गुलिस्तान प्रांत कितने हरे-भरे हैं! محمد - نه . اتفاقا ً از مناظر زیبای اطراف جاده لذت بردم . چه قدر استانهای مازندران و گلستان سرسبز هستند ! रामीनः हां, यह प्रांत तेहरान से बहुत भिन्न हैं। यह कहा जा सकता है कि यह क्षेत्र ईरान के अत्यधिक हरेभरे क्षेत्रों में से एक है رامین - بله . این استان ها با استان تهران خیلی فرق دارند . می شود گفت این منطقه یکی از سرسبزترین قسمت های ایران است . मुहम्मदः तेहरान के विपरीत जहां की जलवायु शुष्क है जबकि यहां की जलवायु आर्द है। محمد - برعکس تهران که هوایی خشک دارد ، اینجا هوا مرطوب است . रामीनः हां। इसलिए क्योंकि यह प्रांत कैस्पियन सागर के निकट स्थित है। رامین - بله . به خاطر اینکه این استان ها به دریای خزر نزدیک هستند . मुहम्मदः एसा लगता है कि गुरगान एक बड़ा नगर है। आज यहीं ठहरेंगे। محمد - ظاهرا ً گرگان شهر بزرگی است . امروز در اینجا می مانیم ؟ रामीनः नहीं। नगर में नहीं रूकेंगे। शाम को सादिक़ के साथ गुलिस्तान पार्क जाएंगे। رامین - نه . در شهر نمی مانیم . بعد از ظهر با صادق به پارک گلستان می رویم . मुहम्मदः गुलिस्तान पार्क कहां है? محمد - پارک گلستان کجاست ؟ रामीनः यह पार्क गुरगान-मशहद राजमार्ग पर स्थित है। मुझको विश्वास है कि वहां पर बहुत आनंद आएगा। رامین - این پارک در مسیر جاده گرگان به مشهد قرار دارد . مطمئنم که از تفریح در آنجا لذت می بری . मुहम्मदः मैं प्रकृति प्रेमी हूं। विशेषकर इस प्रकार के दृश्यों का। محمد - من عاشق طبیعت هستم . مخصوصا ً چنین مناظر زیبایی . रामीनः कुछ यात्री जो इस मार्ग से गुज़रते हैं, रात का समय गुलिस्तान पार्क में व्यतीत करते हैं رامین - برخی از مسافران که از این جاده عبور می کنند ، شب در پارک گلستان اقامت می کنند . मुहम्मदः तो फिर हम भी अपने साथ कुछ आवश्यक वस्तुएं और तंबू लेलें ताकि रात वहीं पर व्यतीत की जाए। محمد - پس ما هم با خودمان چادر و کمی وسایل ضروری برداریم تا شب در آنجا بمانیم . मुहम्मद और रामीन होटल गए। जिस होटल में वे ठहरे थे वह, गुरगान नगर के केन्द में स्थित है। इस नगर में फार्स, तुर्कमन, कुर्द, और क़ज़्ज़ाक आदि जातियां साथ-साथ जीवन व्यतीत करती हैं। इस नगर की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन, हस्तकर्घा उदयोग और जंगल पर आधारित है। गुलिस्तान प्रांत के हस्तकर्घा उद्योग में रेशम बनाने और दरी आदि बनाने को प्रमुखता प्राप्त है। यहां के छोटे-बड़े क़ालीनों, और तुर्कमन जाति के स्थानीय परिधारों को भी विशेष ख्याति प्राप्त है। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में मछलियों विशेषकर कैवियार मछलियों के शिकार की विशेष एवं प्रभावी भूमिका है। इतिहास की प्राचीन पुस्तकों में गुरगान का उल्लेख मिलता है। यह नगर अति प्राचीन काल से मौजूद है। गुरगान की जलवायु संतुलित और आर्द है। इस नगर की गणना ईरान में सर्वाधिक वर्षा वाले नगरों में होती है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में ईरान के विभिन्न क्षेत्रों के लोग और ईरान के पड़ोसी देशों के नागरिक गुलिस्तान प्रांत की यात्रा पर आते हैं। http://hindi.irib.ir/