आइये फारसी सीखे - 64
आइये फारसी सीखे - 64
0 Vote
31 View
तेहरान की दो बड़ी सुरंग १) रिसालत: इसका उदघाटन वर्ष २००६ में हुआ था। यह सुरंग रिसालत राजमार्ग पर स्थित है। २) तौहीद: इसका उदघाटन वर्ष २००९ में हुआ था और यह सुरंग चमरान राजमार्ग को नव्वाब सफवी राजमार्ग को जोड़ती है। इंजीनीरियंग की दृष्टि से यह दोनों सुरंगे बहुत विकसित हैं और इनका निर्माण ईरानी इंजीनियरों ने तेहरान के व्यवस्तम क्षेत्रों में किया है। इन दोनों सुरंगों के कारण ट्रैफिक काफी कम हो गया है। इन दोंनों सुरंगों के निर्माण में ईरानी शैली बोध को अच्छी तरह देखा जा सकता है। दोनों सुरंगों के प्रवेश द्वार को ईरान की सुन्दर वास्तुकला से सुसज्जित किया गया है। इन सुरंगों के निर्माण में प्रकाश की व्यवस्था इस प्रकार से की गयी है कि वह रात में नगर को विशेष प्रकार का दृश्य व सौन्दर्य प्रदान करती हैं। मोहम्मद और उसके मित्र रामीन तौहीद सुरंग से गुज़र रहे हैं। यह विषय इस बात का कारण बना है कि दोनों तेहरान की सुरंगों के बारे में बात करें। (अनुवाद के साथ दो बार दोहरायें) कितना, किस सीमा तक چه قدر - सुरंग تونل लंबी - طولانی - मैं सोचता हूं من فکر می کنم उससे बड़ी या बड़ा - بزرگتر - लंबा या लंबी طول - ९५० 950 मीटर متر २१३६ - 2136 नया - جدید सुन्दर زیبا वर्ष, साल سال २००९ 2009 उससे लाभ उठाया जाने लगा آن به بهره برداری رسید निश्चितरूप से حتما ً ट्रैफिक़ - ترافیک - आस पास, गिर्द نواحی - पास, चारों ओर या निकट اطراف कम कर दिया है - کاسته است एसा ही है همین طور است पहले قبلاً स्थान محل भारी سنگین बनावट या निर्माण ساخت कार्य کار सरल, सुगम व सासान - آسان - नहीं था نبوده است अकेले - به تنهایی उन्होंने बनाया آنها ساخته اند - इंजीनियरिंग شرکت مهندسی सहायता کمک नगर पालिका شهرداری बड़ा - بزرگ - उसने अंजाम दिया है آن انجام داده است आवश्यक لابد कई व्यक्ति افراد लागू, व्यवहारिक, कियान्वित اجرا योजना - طرح उन्होंने एक दूसरे के सहकारिता की آنها همکاری کرده اند ३४०० 3400 व्यक्ति - نفر उनके मध्य सहकारिता की - آنها همکاری داشته اند आबादी या निर्माण कार्य عمرانی - मैंने देखा من مشاهده کرده ام राजमार्ग بزرگراه निर्माण किया गया है ساخته شده است - लाइन خطوط - मेट्रो مترو - वह विस्तृत हो गयी है آن گسترش یافته است - अच्छी है جالب است - सुन्दर निर्माण زیبا سازی - ध्यान दिया गया है توجه شده است अब मोहम्मद और रामीन की बातचीत पर ध्यान दीजिये। (अनुवाद के साथ दो बार दोहरायें) मोहम्मदःतौहीद सुरंग कितनी लंबी है। मैं सोचता हूं कि रिसालत सुरंग से भी लंबी है। محمد - چه قدر تونل توحید طولانی است . فکر می کنم از تونل رسالت بزرگتر است . रामीनः हां रिसालत सुरंग की लंबाई ९५० मीटर है किन्तु इस सुरंग की लंबाई २१३६ मीटर है। رامین - بله . طول تونل رسالت، 950 متر است ، اما طول این تونل، 2136 متر است मोहम्मदः यह सुरंग सुन्दर और नई है। محمد - این تونل جدید و زیباست . रामीनः हां इस सुरंग से वर्ष २००९ में लाभ उठाया जाने लगा। رامین - بله . این تونل در سال 2009 به بهره برداری رسید . मोहम्मदः तो फिर तौहीद सुरंग ने आस पास के ट्रैफिक को कम कर दिया है। محمد - پس حتماً تونل توحید از ترافیک نواحی اطراف کاسته است . रामीनः एसा ही है। पहले यहां बहुत ट्रैफिक होता था। رامین - همین طور است . قبلا ً در این محل ترافیک سنگین بود . मोहम्मदः इस सुरंग का निर्माण कोई सरल कार्य नहीं था। क्या इस सुरंग को ईरानियों ने अकेले बनाया है? محمد - ساخت این تونل ، کار آسانی نبوده است . آیا این تونل را ایرانی ها به تنهایی ساخته اند ؟ रामीनः हां एक ईरानी इंजीनिरिंग कंपनी ने तेहरान की नगर पालिका की सहायता से इस बड़े कार्य को अंजाम दिया है। رامین - بله . یک شرکت مهندسی ایرانی با کمک شهرداری تهران این کار بزرگ را انجام داده است . मोहम्मदः तो फिर इस परियोजना पर काम में बहुत से लोगों ने एक दूसरे से सहकारिता की है। محمد - پس لابد افراد زیادی در اجرای این طرح همکاری کرده اند . रामीनः तौहीद सुरंग के निर्माण में तीन हजार ४०० लोगों ने एक दूसरे से सहकारिता की है। رامین - بله . در ساخت تونل توحید، 3400 نفر همکاری داشته اند मोहम्मदः मैंने आबादी और निर्माण कार्य को तेहरान में बहुत अधिक देखा है। محمد - من کارهای عمرانی زیادی را در تهران مشاهده کرده ام रामीनः इन वर्षों में अधिक राजमार्गों का निर्माण किया गया है और मैट्रो लाइनों में भी वृद्धि हो गयी है। رامین - در این سالها ، بزرگراههای زیادی ساخته شده است و خطوط مترو گسترش یافته است मोहम्मदः अच्छा है कि मेट्रो और राजमार्गों के सुन्दर निर्माण पर भी ध्यान दिया गया है। محمد - جالب است که به زیبا سازی مترو و بزرگراهها ، نیز توجه شده است . (अनुवाद के बिना एक बार दोहरायें) محمد - چه قدر تونل توحید طولانی است . فکر می کنم از تونل رسالت بزرگتر است . رامین - بله . طول تونل رسالت، 950 متر است ، اما طول این تونل، 2136 متر است . محمد - این تونل جدید و زیباست . رامین - بله . این تونل در سال 2009 به بهره برداری رسید. محمد - پس حتماً تونل توحید از ترافیک نواحی اطراف کاسته است. رامین - همین طور است . قبلا ً در این محل ترافیک سنگین بود . محمد - ساخت این تونل ، کار آسانی نبوده است . آیا این تونل را ایرانی ها به تنهایی ساخته اند ؟ رامین - بله . یک شرکت مهندسی ایرانی با کمک شهرداری تهران این کار بزرگ را انجام داده است . محمد - پس لابد افراد زیادی در اجرای این طرح همکاری کرده اند. رامین - بله . در ساخت تونل توحید، 3400 نفر همکاری داشته اند. محمد - من کارهای عمرانی زیادی را در تهران مشاهده کرده ام . رامین - در این سالها ، بزرگراههای زیادی ساخته شده است و خطوط مترو گسترش یافته است . محمد - جالب است که به زیبا سازی مترو و بزرگراهها ، نیز توجه شده است चूंकि तौहीद और रिसालत सुरंग का निर्माण अपेक्षाकृत तेहरान के पुराने और बहुत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किया गया है इसलिए उनके निर्माण में ईरानी इंजीनीयरों को नाना प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इन कठिनाइयों से एक कठिनाइ जल निकासी के पाइपों और विभिन्न भूमिगत नहरों का होना और सुरंग के विभिन्न भागों की मिट्टियों का भिन्न होना था। इन सबके बावजूद इन सुरंगों के निर्माण में सफलता से ईरानियों में बड़ी बड़ी परियोजनाओं के निर्माण हेतु आत्म विश्वास में वृद्धि हो गयी। इस समय ईरानी इंजीनियर और कंपनियां देश के विभिन्न भागों व क्षेत्रों में बांध निर्माण में सक्रिय हैं और वे महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। http://hindi.irib.ir